राजघाट पर प्रियंका बोलीं- कायर है इस देश का प्रधानमंत्री, लगा दो केस मुझ पर; देखें वीडियो

नई दिल्ली। संसद में राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में राजधानी दिल्ली में कांग्रेस का संकल्प सत्याग्रह चल रहा है. इस सत्याग्रह में प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि सरकार झूठ बोल बोलकर जनता का ध्यान भटका रही है. राहुल गांधी इतने बड़े संस्थानों से पढ़े हैं, आप उनको पप्पू बुलाते हैं. अब आपको पता चल रहा है कि राहुल गांधी पप्पू नहीं है, इसके साथ तो जनता चल रही है. ये घबरा गए हैं कि राहुल गांधी ने संसद में ऐसे सवाल उठाए, जिसका सरकार के पास कोई जवाब नहीं है.

प्रियंका गांधी ने कहा कि इस देश का प्रधानमंत्री कायर है. अब लगा दो केस मुझपर और जेल ले जाओ, लेकिन सच्चाई यही है कि देश का प्रधानमंत्री कायर है. अपनी सत्ता के पीछे छिपा हुआ है. अहंकारी है. इस देश की बहुत पुरानी परंपरा है, हिंदू धर्म की पुरानी परंपरा है कि अहंकारी राजा को जनता जवाब देती है.

पढ़िए प्रियंका के बयान की बड़ी बातें…

  1. वे शहीद के बेटे को देशद्रोही कहते हैं, मीर जाफर कहते हैं। एक मुख्यमंत्री तो यहां तक कहते हैं कि राहुल को पता ही नहीं उनका पिता कौन है।
  2. आपके प्रधानमंत्री भरी संसद में कहते हैं कि हमारा परिवार नेहरू नाम क्यों इस्तेमाल करता है। आपको कोई सजा नहीं मिलती, न संसद से बाहर निकालता है।
  3. आज तक हम चुप रहे हैं, आप हमारे परिवार का अपमान करते गए। मैं पूछना चाहती हूं कि एक आदमी का कितना अपमान करोगे।
  4. मेरा भाई पीएम के पास गया, उन्हें गले लगाया और कहा कि मुझे आपसे नफरत नहीं है। हमारी विचारधारा अलग है लेकिन हमारे पास नफरत की विचारधारा नहीं है।
  5. क्या भगवान राम और पांडव परिवारवादी थे। हमारा परिवार देश के लिए शहीद हुआ तो क्या हमें शर्म आनी चाहिए। आप हमें अपमानित करके ये सोचते हैं कि हम डर जाएंगे।
  6. हम और मजबूती से लड़ेंगे। हम आज भी देश की आजादी के लिए लड़ रहे हैं। देश की जनता को दिख नहीं रहा है कि उनकी सारी संपत्ति लूटी जा रही है।
  7. जो तानाशाही होते हैं वे सवाल उठाने वाले को दबाने की कोशिश करते हैं। इस अडाणी में है क्या कि उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं। ये हमें सोचना पड़ेगा।
  8. एक आदमी कन्याकुमारी से कश्मीर तक क्यों चला। उसमें समता की, एकता की भावना थी। आज मीडिया, मंत्री, सांसद कह रहे हैं राहुल गांधी ने विदेश जाकर देश का अपमान किया। 
  9. जो आदमी जनता की आवाज उठा रहा है, वो देश का अपमान कर सकता है। वो गरीबों का बेरोजगारों का हक मांग रहा है। उनके हक की लड़ाई लड़ रहा है। 

राहुल गांधी ने ट्विटर पर बायो बदल दिया है…

राहुल गांधी ने ट्विटर पर अपना बायो बदल दिया है। राहुल ने लिखा है- कांग्रेस पार्टी का सदस्य और डिस्क्वालिफाइड सांसद। - Dainik Bhaskar

राहुल गांधी ने ट्विटर पर अपना बायो बदल दिया है। राहुल ने लिखा है- कांग्रेस पार्टी का सदस्य और डिस्क्वालिफाइड सांसद।

कांग्रेस के सत्याग्रह से जुड़े अपडेट्स…

  • प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी का प्रिय भजन वैष्णवजन गाया गया।
  • सिख विरोधी दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर भी सत्याग्रह में शामिल हुए।
  • पुलिस के मुताबिक कांग्रेस को राजघाट पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिली है, वहां धारा 144 लागू है।
राजघाट पर प्रदर्शन स्थल पर तैना रैपिड एक्शन फोर्स के जवान। - Dainik Bhaskar

राजघाट पर प्रदर्शन स्थल पर तैनात रैपिड एक्शन फोर्स के जवान।

अब पढ़िए प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने क्या कहा…

  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- राहुल गांधी ने जब इस मुद्दे को उठाया तो उन्हें दबाने के लिए ये (BJP) मानहानि के केस का तमाशा कर रहे हैं। ये एक साजिश है जिसके खिलाफ राहुल गांधी लड़ रहे हैं। पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। यह सत्याग्रह सिर्फ आज के लिए है लेकिन ऐसे सत्याग्रह पूरे देश में किए जाएंगे। राहुल गांधी आम जनता के लिए लड़ रहे हैं। बयान राहुल गांधी ने कर्नाटक में दिया था लेकिन मामला गुजरात स्थानांतरित कर दिया गया था। भाजपा के पास कर्नाटक में मानहानि का मुकदमा दायर करने की शक्ति नहीं थी।
  • सलमान खुर्शीद ने कहा- उन्हें (राहुल गांधी को) एक कानून के तहत जिम्मेदार ठहराया गया है। हमारा मानना है कि इसे उलटने के लिए अपील ही सही रास्ता है। एक वकील के तौर पर मैं साफ तौर पर दिखा सकता हूं कि फैसले में कई खामियां हैं।

सांसदी गई, लोकसभा की वेबसाइट से नाम भी हटाया
राहुल की संसद सदस्यता शुक्रवार को समाप्त कर दी गई। लोकसभा सचिवालय ने पत्र जारी करके इसकी जानकारी दी थी, साथ ही लोकसभा की वेबसाइट से भी राहुल का नाम हटा दिया गया। राहुल केरल के वायनाड से सांसद थे। राहुल ने 2019 में कर्नाटक की सभा में मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था।