कांग्रेस ने शुरू किया ‘डरो मत’ कैंपेन: राहुल से मिलने पहुंचीं सोनिया-प्रियंका; दिल्ली-जम्मू-बेंगलुरु समेत कई शहरों में प्रदर्शन, पुलिस से भी झड़प

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता आज रद्द कर दी गई। इस फैसले से पहले कांग्रेस समेत 14 विपक्षी दलों ने संसद और फिर दिल्ली की सड़कों पर प्रोटेस्ट किया। विपक्षी दलों ने विजय चौक तक मार्च निकाला। जो पोस्टर विपक्षी सांसदों ने लिए थे, उन पर लिखा था- लोकतंत्र खतरे में है। इस बीच, प्रियंका और सोनिया गांधी राहुल से मिलने के लिए उनके घर पहुंचीं।

संसद की सदस्यता रद्द करने के फैसले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोकतंत्र की हिफाजत के लिए हमें जेल भी जाना पड़ा तो जाएंगे। दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर पर भी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उनकी पुलिस से झड़प भी हुई। कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।कर्नाटक में भी कांग्रेस चीफ डीके शिवकुमार को हिरासत में लिया गया है। जम्मू में भी प्रदर्शन हुए हैं।

दूसरी तरफ़ राहुल गांधी के समर्थन में पार्टी ने सोशल मीडिया पर ‘डरो मत’ कैंपेन शुरू किया है। पार्टी के ट्विटर हैंडल पर भी इसे लगाया गया है। पार्टी के कार्यकर्ता इसे शेयर कर रहे हैं। इसके अलावा पार्टी के प्रदर्शनों में भी इस नारे को बैनर-पोस्टर पर प्रमुखता से इस्तेमाल किया जा रहा है।

कांग्रेस दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राहुल गांधी की सजा के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनकी पुलिस से झड़प भी हुई।

कांग्रेस दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राहुल गांधी की सजा के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनकी पुलिस से झड़प भी हुई।

संसद में कांग्रेस मेंबर्स की शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी मौजूद थे।

संसद में कांग्रेस मेंबर्स की शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी मौजूद रहे।

राहुल की सदस्यता रद्द करने पर कांग्रेस नेता बोले- भारतीय लोकतंत्र का हो गया है ओम शांति

मल्लिकार्जुन खड़गे: भाजपा ने राहुल को अयोग्य घोषित करने के लिए सभी तरीके आजमाए। जो सच बोल रहे हैं उन्हें वो पसंद नहीं करते, लेकिन हम सच बोलते रहेंगे। हम जेपीसी की मांग जारी रखेंगे, जरूरत पड़ी तो लोकतंत्र बचाने के लिए जेल भी जाएंगे।

प्रियंका गांधी: डरी हुई सत्ता की पूरी मशीनरी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर राहुल गांधी की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे। सच बोलते हुए जिये हैं, सच बोलते रहेंगे। देश के लोगों की आवाज उठाते रहेंगे।

जयराम रमेश: हम राजनीतिक और कानूनी तौर पर यह लड़ाई लड़ेंगे। हमें चुप नहीं कराया जा सकता है, दबाया नहीं जा सकता। पीएम से जुड़े अडाणी के महाघोटाले पर जेपीसी बनाने की बजाय राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की जा रही है। भारतीय लोकतंत्र का ओम शांति हो गया है।