छत्तीसगढ़ः पूर्व सांसद सोहन पोटाई का निधन, लंबे समय से लड़ रहे थे कैंसर से जंग, पोस्ट मास्टर की नौकरी छोड़कर आए थे राजनीति में

गुरुवार सुबह कांकेर स्थित आवास में सोहन पोटाई ने अंतिम सांस ली। - Dainik Bhaskar

कांकेर। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद और सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सोहन पोटाई का निधन हो गया है। सोहन पोटाई लंबे समय कैंसर के खिलाफ जंग लड़ रहे थे। गुरुवार सुबह कांकेर स्थित आवास में उन्होंने अंतिम सांस ली। सोहन पोटाई के निधन से आदिवासी समाज समेत कांकेर लोकसभा क्षेत्र में शोक की लहर है।

सोहन पोटाई 4 बार कांकेर लोकसभा सीट से सासंद रह चुके थे। चारों बार उन्होंने भाजपा के टिकट से चुनाव लड़कर जीत हासिल की। सोहन पोटाई ने 64 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। सोहन पोटाई का जन्म 20 अप्रैल 1958 को हुआ था। पहली बार 1998 में कांग्रेस के दिग्गज नेता महेंद्र कर्मा को हराकर वे चर्चा में आए थे, लेकिन केंद्र में सरकार गिरने से मात्र एक साल तक ही सासंद रहे।

वर्तमान में सोहन पोटाई सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर थे।

वर्तमान में सोहन पोटाई सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर थे।

इसके बाद 1999 में उन्होंने अरविंद नेताम को पराजित किया। 2004 में सोहन पोटाई ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही गंगा पोटाई ठाकुर को पराजित कर तिकड़ी बनाई। इसके बाद वर्ष 2009 में उन्होंने कांग्रेस की फूलोदेवी नेताम को पराजित कर लगातार चौथी जीत का रिकॉर्ड बनाया।

2014 में भाजपा से उन्हें टिकट नहीं मिला। भाजपा के खिलाफ लगातार बयानबाजी के चलते सोहन पोटाई को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। इसके बाद वे आदिवासी समाज की राजनीति में सक्रिय हुए। वर्तमान में वे सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर थे।

पोस्ट मास्टर की सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में आए थे

सोहन पोटाई पोस्ट मास्टर की सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में आए थे।