छत्तीसगढ़ः कांग्रेस अधिवेशन का आज आखिरी दिन, राहुल गांधी और खड़गे का होगा भाषण; दोपहर 3 बजे मेगा रैली

प्रियंका गांधी

रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन का रविवार को आखिरी दिन है। आज सबसे पहले राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद 3 और प्रस्तावों पर चर्चा होगी। दोपहर 2 बजे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का भाषण होगा। इसके बाद ये अधिवेशन समाप्त हो जाएगा। 3 बजे जनसभा का भी आयोजन किया गया है।

आज के कार्यक्रम-

  • सुबह 10.30 बजे राहुल गांधी महाधिवेशन को संबोधित करेंगे।
  • कृषि, किसान कल्याण, युवा रोजगार, शिक्षा तथा सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण जैसे प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
  • 2 बजे मल्लिकार्जुन खड़गे का अंतिम भाषण होगा।
  • 3 बजे से रायपुर के जोरा मैदान में पब्लिक रैली होगी, जिसे राहुल, मल्लिकार्जुन खड़गे, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संबोधित करेंगे। इस जनसभा में करीब दो लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

 

25 फरवरी को दूसरे दिन की शुरुआत CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ध्वजारोहण कर की। इस दौरान राहुल गांधी, सीएम भूपेश बघेल समेत आदि नेता मौजूद रहे। ससे पहले अधिवेशन में भाग लेने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रायपुर पहुंचीं। इस दौरान उनके स्वागत के लिए माना एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रियंका गांधी वाड्रा को गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत किया।  

 
 
कांग्रेस महासचिव के स्वागत में लिए माना एयरपोर्ट की सड़क पर गुलाब के फूल बिछाए गए। करीब 20 टन गुलाब के फूल सड़क पर बिछाए गए थे। एक किलोमीटर तक गुलाब की पंखुड़ियां बिछाईं गईं। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी के ऊपर फूलों की बारिश कर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने सभी समर्थकों, शुभचिंतकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।  

25 फरवरी को हुए कार्यक्रम 
• 11:15- संशोधन प्रस्ताव पेश 
• 11:30- पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का भाषण 
• दोपहर 12 से 7 बजे- राजनीतिक, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव पर चर्चा