बिलासपुरः ट्रांसपोर्टर के घर से साढ़े 12 लाख का माल पार, सूने मकान का ताला तोड़कर घुसे चोर, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गए बदमाश

सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना। - Dainik Bhaskar

बिलासपुर। बिलासपुर में बदमाशों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। ट्रांसपोर्टर के सूने मकान का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने पांच लाख नकद और साढ़े सात रुपए कीमती गहनों की चोरी कर ली। चोरों ने पहचान न हो, इसलिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी पार कर दिया। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

राजकिशोर नगर के कल्याणबाग में हुई वारदात।

राजकिशोर नगर के कल्याणबाग में हुई वारदात।

राजकिशोरनगर के कल्याण बाग में रहने वाले सच्चिदानंद मंगलानी (45) ट्रांसपोर्टर हैं। बीते शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे वे परिवार के साथ रिश्तेदारी में रायपुर गए थे। इस दौरान उनके सूने मकान में ताला बंद था। इधर, रविवार की सुबह वे रायपुर से भाटापारा में रहने वाले रिश्तेदार के घर चले गए। फिर शाम करीब छह बजे वापस अपने घर कल्याण बाग पहुंचे। तब मकान का ताला टूटा मिला। वहीं अंदर कमरे का लॉक टूटा हुआ था और आलमारी खुली थी। चोरों ने घर से पांच लाख रुपए नगद और साढ़े सात लाख रुपए कीमती सोने-चांदी के गहने पार कर दिया।

चोरी की सूचना पर जांच करने पहुंची पुलिस।

चोरी की सूचना पर जांच करने पहुंची पुलिस।

आसपास सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
ट्रांसपोर्टर ने चोरी की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल मकान पहुंची। इस दौरान कमरे में सामन बिखरे पड़े थे। पुलिस की फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की मदद चोरी की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। ताकि, चोरों का कोई सुराग मिल सके।

ताला तोड़कर घुसे चोर ले उड़े लाखों का माल।

ताला तोड़कर घुसे चोर ले उड़े लाखों का माल।

सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गए चोर
ट्रांसपोर्टर ने अपने घर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा भी लगवाया था। घर में चार कैमरे लगे हैं। उन्होंने कैमरे में चोरों के कैद होने की आशंका जताई और डीवीआर में रिकार्डिंग होने की बात कही। लेकिन, बदमाश अपने पकड़े जाने और पहचान होने के डर से घर में रखे डीवीआर भी चोरी कर साथ ले गए हैं।

घर सूनसान छोड़ना हुआ मुश्किल
शहर में लगातार चोरी, हत्या जैसी वारदात हो रही हैं। ऐसे में मकान को सूनसान छोड़ना भी मुश्किल हो गया है। ट्रांसपोर्टर ने सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए थे। लेकिन, उन्हें क्या पता था कि चोर डीवीआर भी चोरी कर ले जाएंगे। ऐसे में शहर में घर से निकलना भी खतरे से कम नहीं है।