आज तय होंगी आईपीएल 2023 की सभी टीमें, 405 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, अधिकतम 87 बिकेंगे

IPL 2023 Auction Live: Indian Premier League Mini Auction Retain and Released Players List with Base Price

कोच्चि।आईपीएल 2023 के लिए ऑक्शन आज है। इस साल मिनी ऑक्शन कोच्चि में आयोजित की जाएगी। इसमें 87 स्लॉट के लिए 405 खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाएंगे। 10 टीमों के बीच बेस्ट प्लेयर को चुनने को लेकर जंग होगी। बेन स्टोक्स, सैम करन, कैमरन ग्रीन, केन विलियम्सन और जो रूट जैसे कई हाई-प्रोफाइल खिलाड़ी इस साल प्लेयर पूल का हिस्सा हैं।

आईपीएल मिनी ऑक्शन टीमों को अपनी टीम में कुछ नए चेहरों को जोड़ने का अवसर प्रदान करती है। टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली इंग्लैंड की टीम के कई स्टार खिलाड़ियों पर दांव लगने की उम्मीद है। इनमें हैरी ब्रुक जैसे युवा स्टार भी शामिल हैं। टीमों के बीच नीलामी के दौरान जमकर मुकाबला होने की उम्मीद है।

IPL Auction 2023: Stokes to Curran, top 5 overseas players who could earn  big money on December 23 - Sportstar
ह्यू एडमीड्स

सनराइजर्स हैदराबाद 42.25 करोड़ रुपये के सबसे बड़े पर्स के साथ मिनी नीलामी में प्रवेश करेगा, जबकि पंजाब किंग्स के पास 32.2 करोड़ रुपये और लखनऊ सुपरजाएंट्स के पास 23.35 करोड़ रुपये राशि बची है। ये दोनों पर्स के मामले में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर है। दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के पर्स में महज 7.05 करोड़ रुपये, जबकि रॉयल चैलेंजर्स के पास 8.75 करोड़ रुपये होंगे।

यहां आपको आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन के लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में सारी जानकारी दे रहे हैं…

आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन कब है?
आईपीएल 2023 की मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को है।

आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन कहां आयोजित किया जा रहा है?
आईपीएल 2023 की मिनी ऑक्शन कोच्चि के ग्रैंड हयात होटल में आयोजित होगी।

IPL 2022 - New franchise player picks to be delayed IPL auction on February  12 13

आईपीएल 2023 की मिनी ऑक्शन कितने बजे शुरू होगा?
आईपीएल 2023 की मिनी ऑक्शन भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 (ढाई) बजे शुरू होगा। 

कौन सा चैनल आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन का सीधा प्रसारण करेगा?
आईपीएल 2023 मिनी-ऑक्शन का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर होगा।

IPL Auction 2022 as it happened: Ishan, Chahar, Thakur, Krishna, Avesh rake  in the big bucks

आप आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन को कहां लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं?
भारत और भारतीय उपमहाद्वीप में IPL 2023 मिनी ऑक्शन जियो सिनेमा (Jio Cinema) ऐप और वेबसाइट पर लाइव-स्ट्रीम कर सकते हैं।