छत्तीसगढ़ः नगरीय निकाय के 98 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला,कोरबा से आरके महेश्वरी, अखिलेश शुक्ला, मनोज ठाकुर स्थानांतरित

रायपुर। राज्य सरकार के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगर निगम के 98 अधिकारियों- कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश में नगर निगम कोरबा के आर के महेश्वरी को क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर में प्रभारी अधीक्षण अभियंता बनाया गया है। इसी तरह अखिलेश शुक्ला को कटघोरा और मनोज ठाकुर को भिलाई नगर निगम में पदस्थ किया गया है।