भानुप्रतापपुर उपचुनावः सावित्री मंडावी 14,418 वोटों से आगे, दूसरे नंबर पर पहुंची बीजेपी, कांग्रेस में जश्न का माहौल

कांकेर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा में MLA की कुर्सी के लिए सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी है।कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी 14418 वोटों से आगे चल रही हैं। अब तक 9वें राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस को कुल 30196, आदिवासी समाज को 15278, भाजपा को 15778 वोट मिले हैं। 14 टेबल पर 256 EVM के लिए 19 राउंड में काउंटिंग हो रही है। स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती है।

कांग्रेस में जश्न का माहौल

कांग्रेस के पक्ष में शुरुआती रुझान आने के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न का महौल है। कोंडागांव कांग्रेस दफ्तर के बाहर कार्यकर्ता जमकर आतिशबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी लगातार बढ़त बनाई हुई हैं।