बिलासपुर: स्मृति ईरानी बोलीं-हम घर में घुसकर करते हैं वार, सरकार बताए 6 हजार महिलाओं का क्या हुआ ?

बिलासपुर। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP महिला मोर्चा की महतारी हुंकार रैली में शामिल होने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बिलासपुर पहुंची हैं। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने राज्य सककार पर जमकर निशान साधा है। उन्होंने कहा कि हम घर में घुसकर वार करते हैं। अंग्रेजी में A फॉर अमेठी और B फॉर बिलासपुर और अब C फॉर छत्तीसगढ़ होगा। हाथ में गंगाजल लेकर छलने निकले निर्लज कांग्रेस नेता बताएं 6 हजार महिलाओं के साथ क्या हुआ। जनता की तिजोरी कैसे लुटी जाए इसमें सरकार की रुचि है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वो भाजपा के सवालों का जवाब नहीं देंगे। मैं सरकार से पूछना चाहती हूं कि विपदा की घड़ी में एक तरफ मोदी घर-घर अनाज पहुंचा रहे थे, दूसरी तरफ यहां सरकार लोगों के घर में शराब पहुंचा रही थी।

जनसभा को संबोधित करने के पहले वहां मंच पर बीजेपी के महिला नेत्रियों ने केंद्रीय मंत्री को फूल की माला पहनाई थी। मंच के अलावा आस-पास जनसभा में बड़ी संख्या में भीड़ मौजूद थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही केंद्रीय मंत्री मंच पर पहुंची कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। मंच पर केंद्रीय मंत्री के अलावा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद सरोज पांडेय, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, रमन सिंह समेत तमाम नेता मौजूद हैं।

स्मृति ने सभा से पहले मंच पर छत्तीसगढ़ महतारी को पुष्प अर्पित किए।

स्मृति ने सभा से पहले मंच पर छत्तीसगढ़ महतारी को पुष्प अर्पित किए।

केंद्रीय मंत्री से पहले रमन सिंह ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रैली देखकर सरकार की नींद उड़ गई है 16 लाख आवास छीन लिए गए, शराब बंदी का झूठा वादा किया गया था।

जनसभा के पहले स्मृति ईरानी का स्वागत किया गया।

जनसभा के पहले स्मृति ईरानी का स्वागत किया गया।

केंद्रीय मंत्री बोलीं-ये दहाड़ रैली

इसके पहले जनसभा में मंच को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि यह हुंकार नहीं पहाड़ रैली है, दहाड़ रैली शुरू हो गई है, सरकार अपना बोरिया बिस्तर बांध ले। सिंह ने कहा कि जब सरकार बनानी थी तब शराब बंदी की बात कही थी, लेकिन अब घर घर शराब बिक रही है।

प्रदेश अध्यक्ष साव ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेसियों ने सुना है स्मृति ईरानी आ रही हैं तब से वे थर- थर कांप रहे हैं, डर गए हैं। डरना भी चाहिए, ये वही स्मृति ईरानी हैं जिन्होंने अमेठी में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी को पटखनी दी थी।