Russia : पुतिन ने रूस में सैन्य लामबंदी का दिया आदेश, तीन लाख रिजर्व सैनिकों को बुलाया 

पुतिन

मास्को। यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज देश में सैन्य लामबंदी का आदेश दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिमी देश रूस को तबाह व कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। इन देशों ने हद पार कर दी है। इसके साथ ही पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी भी दी।

रूसी समाचार एजेंसी आरटी ने पुतिन के हवाले से यह बात कही। आरटी के अनुसार पुतिन ने कहा है कि पश्चिमी देश रूस को तोड़ने-नष्ट करने का आह्वान कर रहे हैं, लेकिन हम वतन का भविष्य सुरक्षित करने के लिए यह कदम उठा रहे हैं। विशेष सैन्य अभियान ‘यूक्रेन जंग‘ का हमारा लक्ष्य अपरिवर्तित है। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन के लुहांस्क पीपुल्स रिपब्लिक (LPR) को मुक्त करा लिया गया है और डोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक डीपीआर (DPR) को भी आंशिक रूप से मुक्त करा लिया गया है। 

पश्चिमी देशों को पुतिन की चेतावनी
इसके साथ ही पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी दी कि यदि क्षेत्रीय अखंडता को खतरा पैदा हुआ तो रूस सभी उपलब्ध साधनों का उपयोग करेगा। इसे कोई झांसा नहीं समझा जाए। अपने देश की सैन्य मोर्चाबंदी के आदेश पर पुतिन ने दस्तखत कर दिए हैं और यह आज से ही लागू हो जाएगा। रूस के रक्षा मंत्री ने कहा कि देश में 3,00,000 रिजर्व सैनिकों को तैनात किया जाएगा। 

West has crossed the line. West is calling to weaken, divide and destroy Russia. Support for compatriots to determine their own futures. Goals of special operation unchanged – LPR completely liberated, DPR partially, reports Russia’s RT quoting Russian President Vladimir Putin https://t.co/46mCQgbPlv— ANI (@ANI) September 21, 2022


डोनेत्स्क और लुहांस्क बनेंगे रूस का हिस्सा, शुक्रवार से वोटिंग 
इस बीच, यूक्रेन के दो शहरों डोनेत्स्क और लुहांस्क को रूस का हिस्सा बनाया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार से वोटिंग होगी।  पुतिन ने फरवरी में जंग छेड़ने से पहले यूक्रेन के इन दो शहरों को स्वतंत्र क्षेत्रों के तौर पर पहचान देने का एलान किया था। अब डोनेत्स्क, लुहांस्क, खेरसॉन और आंशिक रूप से रूस के कब्जे में मौजूद ज़ापोरिज्ज्यिया क्षेत्र में शुक्रवार से जनमत संग्रह कराने की घोषणा की। यह घोषणा उनके करीबी सहयोगी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा इसकी जरूरत बताए जाने के बाद की गई है।

क्या है डोनेत्स्क और लुहांस्क की स्थिति
पूर्वी यूक्रेन में रूस की सीमा से लगे डोनेत्स्क की गिनती एक समय यूक्रेन के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र के तौर पर होती थी। यह डोनबास राज्य का मुख्य शहर है, जहां कई अहम खनिजों का भंडार है। यह शहर यूक्रेन के बड़े स्टील उत्पादक केंद्रों में से है। यहां की जनसंख्या करीब 20 लाख है। वहीं, लुहांस्क जिसे पहले वोरोशिलोवग्राद के नाम से जाना जाता था, यूक्रेन के लिए कोयले का अहम भंडार है। यह शहर भी डोनबास क्षेत्र का हिस्सा है और रूस के साथ सीमा साझा करता है। इस शहर का उत्तरी हिस्सा ब्लैक सी से लगता है।  

इस क्षेत्र को लेकर रूस और यूक्रेन में क्यों है तनाव
डोनेत्स्क और लुहांस्क, यूक्रेन के जिस डोनबास प्रांत का हिस्सा हैं वह रूस और यूक्रेन के बीच तनाव की मुख्य जड़ रहा है। दरअसल, सोवियत संघ के विघटन के बाद डोनबास क्षेत्र यूक्रेन का हिस्सा बना। उधर, रूस का कहना है कि डोनबास की अधिकतर जनता रूसी भाषा बोलती है और इसलिए उसे यूक्रेन के राष्ट्रवाद से बचाया जाना जरूरी है।