छत्तीसगढ़ः ‘हल्ला बोल’ पर अब फोटो वॉर, भाजपाइयों का दावा-लाठियों से पीटा, पैर टूटा; पुलिस बोली-जवानों को फ्रैक्चर, तोड़-फोड़ भी हुई, शेयर की तस्वीरें 

रायपुर। बुधवार को हुए भाजपा के हल्ला बोल विरोध प्रदर्शन की वजह से पुलिस के जवान भी जख्मी हुए और भाजपाई नेता भी। प्रदर्शन खत्म होने के बाद अब दोनों ही तरफ से एक दूसरे पर जुल्म करने जैसे आरोप लगाते हुए फोटो वॉर शुरू हो गया है। पुलिस के अपने दावे हैं और भाजपाइयों के भी।

भाजपा नेताओं ने कहा है कि भगत सिंह चौक की तरफ से CM आवास का घेराव करने जाते वक्त पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज किया। ओपी चौधरी की अगुवाई में अनुराग चौबे नाम का कार्यकर्ता घेराव के लिए आगे बढ़ा तो पुलिस से झड़प हुई। इसके बाद अनुराग की पीठ पर डंडे के जख्म वाली तस्वीरें सामने आईं। भाजपा की तरफ से कहा गया है पुलिस ने लाठी चार्ज करते हुए अनुराग को पीटा।

भाजपा ने किया दावा।

भाजपा ने किया दावा।

पैट टूटा कई अस्पताल में एडमिट
भाजपा की तरफ से दावा किया गया है कि रायपुर के लाखे नगर निवासी ऋषिकांत साहू के दाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया। यह हल्ला बोल आंदोलन में शामिल था, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की में घायल हुआ। भिलाई 3 के रहने वाले पुखराज जैन के दाएं हाथ में चोट आई है।

कार्यकर्ता के जख्म देख दुखी हुए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

कार्यकर्ता के जख्म देख दुखी हुए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

भाजपा नेता सन्नी यादव और मयंक गुप्ता घायल हो गए। रायगढ़ जिला के महामंत्री अरुण धर दीवान को भी चोट आई है।

रायगढ़ से आए नेता को लगी चोट।

रायगढ़ से आए नेता को लगी चोट।

भाजपा नेता अशोक बजाज, चरौदा भिलाई के मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल, पार्षद कमल साहू, पार्षद राकेश यदु, पार्षद हेमलता चंद्राकर एवं विनय साहू ने तुरंत यशवंत हॉस्पिटल में भर्ती किया।

चोट के निशान दिखाते पुलिसकर्मी।

चोट के निशान दिखाते पुलिसकर्मी।

पुलिस बोली कुछ को फ्रैक्चर
रायपुर पुलिस की तरफ से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के लगभग 8 से 9 हजार नेता और कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और बैरिकेड तोड़कर पुलिसकर्मियों के साथ झूमा-झटकी की।

सब इंस्पेक्टर के पैर पर जख्म, एक की वर्दी फटी।

सब इंस्पेक्टर के पैर पर जख्म, एक की वर्दी फटी।

कुछ पुलिस वालों को चोटें आयी और कुछ को फ़्रैक्चर हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने इस मामले में एक वीडियो जारी किया है। इसमें महिला पुलिकर्मी दावा कर रही हैं कि भाजपा के प्रदर्शनकारियों ने उनके बाल खींचे और धक्का दिया।

भाजपा नेता तुषार चोपड़ा ने मारा थप्पड़

भाजपा नेता तुषार चोपड़ा ने मारा थप्पड़

थप्पड़ मारने वाले के खिलाफ गुस्सा

भाजपा नेता तुषार गुप्ता का एक वीडियो सामने आया है। ये पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करता दिख रहा है। इसमें अचानक तुषार ने एक थप्पड़ इन्हें रोक रहे जवान को मार दिया। कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आंनद शुक्ला ने इस मामले में कहा- अभद्रता गुंडागिरी की सारी सीमाओं को पार कर दिया भाजपाइयों ने। NSUI नेता हनी बग्गा ने कहा है कि पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने वाले भाजपा नेता तुषार चोपड़ा की गिरफ्तारी हो। यह मांग लेकर हम SSP से मिलेंगे।

मोहन मरकाम के गेट पर गोबर फेंका, शुक्ल चौक में तोड़फोड़
भाजपाइयों का हुजूम जब मुख्यमंत्री निवास की तरफ बढ़ा तो महापौर एजाज ढेबर के सरकारी आवास के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर इन्हें रोका। यहां शहीद विद्याचरण शुक्ल चौक पर प्रदर्शनकारी चढ़ गए। चौक पर लगे शुक्ल के नाम वाले लाइट वाले अक्षरों को तोड़ दिया गया।

चौक में की गई लैंडस्केपिंग में शुक्ल का नाम लिखा था, टूटा हिस्सा घास पर वही है।

चौक में की गई लैंडस्केपिंग में शुक्ल का नाम लिखा था, टूटा हिस्सा घास पर वही है।

प्रदर्शनकारी आगे बढ़े तो मोहन मरकाम जो कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं उनके नेम प्लेट पर गोबर फेंका और पोस्टर भी फाड़ दिया गया। पुलिस का दावा है कि प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने में इस्तेमाल की गई कुछ बसों के शीशे भी तोड़े गए हैं।

गोबर वाली सियासत।

गोबर वाली सियासत।

क्यों हुआ प्रदर्शन
भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि चुनाव के वक्त किया वादा नहीं निभाया। कहा गया था कि बेरोजगारों को 2500 रुपए प्रतिमाह भत्ता देंगे, नहीं दिया। रोजगार देंगे, मगर नहीं दिया। इसी मुद्दे पर ये विरोध प्रदर्शन आयोजित था। इसे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने लीड किया।

ट्रक पर सवार सूर्या और अन्य नेता।

ट्रक पर सवार सूर्या और अन्य नेता।

बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, ओपी चौधरी, विधायक सौरभ सिंह जैसे नेता गिरफ्तार भी हुए। इस विरोध प्रदर्शन के दरम्यान भाजपाई CM हाउस से 100 मीटर की दूरी तक जा पहुंचे थे। ये रायपुर के सिविल लाइंस का VVIP इलाका है। इतना करीब अब तक कोई भी सियासी विरोध प्रदर्शन नहीं किया गया था।

प्रदर्शन में शामिल भाजपा नेताओं की भीड़।

प्रदर्शन में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़।