Telangana: अब भाजपा विधायक टी राजा ने पैगंबर मोहम्मद पर की विवादित टिप्प्णी, विरोध में सड़क पर उतरे लोग 

टी राजा सिंह

टी राजा सिंह – फोटो : ट्विटर

हैदराबाद। भाजपा से निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा प्रकरण अभी थमा नहीं है कि अब तेलंगाना में भाजपा विधायक टी राजा सिंह की भी विवादित टिप्पणी सामने आई है। आरोप है कि भाजपा विधायक ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर अपमानजनक टिप्प्णी की है। इसके बाद गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए हैं। देर रात बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा विधायक के खिलाफ  प्रदर्शन कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। 

उधर, पुलिस ने बताया है कि पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के बाद भाजपा विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। डीसीपी पी साई चौतन्य ने बताया, बड़ी संख्या में लोगों ने बीती रात साउथ जोन डीसीपी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने बताया, विधायक के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।