नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव पहुंचे रायपुर, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने किया गर्मजोशी से स्वागत


कोरबा। आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत किए जाने के उपरांत प्रथम बार अपने दिल्ली प्रवास से रायपुर पहुंचे।जहां विवेकानंद विमानतल पर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के आव्हान पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान की विशेष उपस्थिति में, नगर निगम कोरबा के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल अपने साथियों के साथ रायपुर पहुंच कर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का शाल श्रीफल भेट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।श्री अग्रवाल ने उनसे सौजन्य भेट कर प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर अपनी बधाई एवम शुभकामनाएं प्रेषित की।साथ ही अरुण साव से कोरबा प्रवास पर आने का आग्रह किया ताकि भाजपा पार्षद दल के साथ सभी कार्यकर्ता उनका स्वागत अभिनंदन कर सकें।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, भाजपा नेता अमित टमकोरिया, पूर्व एल्डरमैन भुनेश्वर तिवारी, भाजपा मंडल महामंत्री सुमित तिवारी, गजेंद्र मानसर, सुरेश खुल्लर, बद्री अग्रवाल, पप्पू चंद्र, नागेश महंत, अभय दास, भोजराज निशाद, भोजेंद्र कुमार, रवि पांडेय, दिलीप पारिक, कुश सिंह ठाकुर, श्याम लाल, अमित श्रीवास्तव सहित कोरबा से कार्यकर्ता उपस्थित रहे।