छत्तीसगढ़: पंचायत चुनाव का आज आखिरी चरण, प्रदेश के 50 ब्लॉक में हो रही वोटिंग; 3 बजे तक चलेगा मतदान

ग्राम पंचायत मुड़पार के पोलिंग बूथ की तस्वीर जहां लोग वोट डालने के लिए सुबह से लाइन में लगे दिखे। - Dainik Bhaskar

रायपुर । छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव में तीसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है। इस आखिरी चरण में प्रदेश के 50 ब्लॉक में वोटिंग हो रही है। 53 लाख से ज्यादा वोटर के लिए 11 हजार 430 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसके बाद यहीं वोटों की गिनती भी होगी।

वहीं बस्तर संभाग में सुरक्षा कारणों से सुबह 6:45 से दोपहर 2 बजे तक ही वोट डाले जाएंगे। आखिरी राउंड की वोटिंग में 30 हजार 990 पंच, 3 हजार 802 सरपंच, 1 हजार 122 जनपद सदस्य और 145 जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए मतदान किया जाएगा।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक तीसरे चरण की वोटिंग में 26 लाख 37 हजार 306 पुरुष, 26 लाख 91 हजार महिला और 65 थर्ड जेंडर समुदाय के लोग हैं।

सुबह से ही मतदाताओं की लगी कतार। सरपंच और पंच चुनने मतदाताओं में उत्साह। - Dainik Bhaskar

सुबह से ही मतदाताओं की लगी कतार। सरपंच और पंच चुनने मतदाताओं में उत्साह।

नई दुल्हन कुछ इस तरह घूंघट डालकर मतदान करने पहुंची। - Dainik Bhaskar

नई दुल्हन कुछ इस तरह घूंघट डालकर मतदान करने पहुंची।

छत्तीसगढ़ में कितने जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे 

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के 433, जनपद पंचायत सदस्य के 2 हजार 973, ग्राम पंचायत सरपंच के 11 हजार 671, वार्ड पंच के 1 लाख 60 हजार 161 सहित कुल 1 लाख 75 हजार 258 पदों के लिए मतदान किया गया है।

तीनों चरणों में 78 लाख 20 हजार 202 पुरुष मतदाता, 79 लाख 92 हजार 184 महिला मतदाता और 194 अन्य मतदाता सहित कुल 1 करोड़ 58 लाख 12 हजार 580 मतदाता हैं।

इन जगहों पर आज हो रही वोटिंग 

  • बिलासपुर के विकासखंड कोटा और तखतपुर
  • गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के विकासखंड मरवाही
  • मुंगेली के विकासखंड पथरिया
  • जांजगीर-चांपा के विकासखंड बलौदा और पामगढ़
  • सक्ती के विकासखंड सक्ती और डभरा
  • कोरबा के विकासखंड कटघोरा और पाली
  • रायगढ़ के विकासखंड तमनार, लैलूंगा और घरघोड़ा।
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़ के विकासखंड सारंगढ़
  • सूरजपुर के विकासखंड ओड़गी और प्रतापपुर
  • बलरामपुर के विकासखंड वाड्रफनगर और रामचंद्रपुर
  • सरगुजा के विकासखंड लुण्ड्रा और बतौली
  • कोरिया के विकासखंड बैकुण्ठपुर
  • मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के विकासखंड भरतपुर
  • जशपुर के विकासखंड फरसाबहार, कांसाबेल और पत्थलगांव
  • बलौदाबाजार के विकासखंड बलौदाबाजार और पलारी
  • गरियाबंद के विकासखंड फिंगेश्वर और देवभोग
  • महासमुंद के विकासखंड महासमुंद
  • धमतरी के विकासखंड नगरी
  • बेमेतरा के विकासखंड बेरला और साजा
  • दुर्ग के विकासखंड धमधा
  • बालोद के विकासखंड गुरूर और गुंडरदेही
  • राजनांदगांव के विकासखंड डोंगरगढ़ और डोंगरगांव
  • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के विकासखंड अंबागढ़-चौकी
  • कोंडागांव के विकासखंड केशकाल और बड़ेराजपुर।
  • बस्तर के विकासखंड बास्तानार बकावण्ड और तोकापाल
  • नारायणपुर के विकासखंड ओरछा
  • उत्तर बस्तर कांकेर के विकासखंड अंतागढ़ और कोयलीबेड़ा
  • दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के विकासखंड कुआकोंडा
  • सुकमा के विकासखंड कोंटा
  • बीजापुर के विकासखंड भैरमगढ़।