अयोध्या: राम मंदिर निर्माण में आई तेजी, बढ़ाए गए 200 मजूदर, अप्रैल 2025 तक पूरा करने का है लक्ष्य

Ayodhya: Ram temple construction gained momentum, 200 laborers increased, target is to complete it by April 2

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण की गति तेज करने की कवायद शुरू हो गई है। इसी क्रम में पर कोटा निर्माण की गति बढ़ा दी गई है। पर कोटा निर्माण के लिए 200 मजदूरों को और लगा दिया गया है। पर कोट का निर्माण कर अप्रैल 2025 का पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

750 मीटर लंबे व 14 फीट ऊंचे परकोटे में कुल आठ लाख क्यूबिक फीट पत्थर लगने हैं। अब तक करीब 4.25 लाख क्यूबिक फीट पत्थर ही लग पाए हैं। मौसम की प्रतिकूलता और मजदूरों की कमी के चलते पर कोटा निर्माण की गति धीमी हो गई थी। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने भी निर्माण की धीमी गति पर चिंता व्यक्त की थी। 

अब मजदूरों की संख्या बढ़ाकर काम की गति तेज कर दी गई है। परकोटा निर्माण का कार्य 50 फीसदी पूरा हो चुका है। सात फीट ऊंचाई तक पत्थर लग गए हैं। छह लाख क्यूबिक फीट पत्थर भी आ चुके हैं। पर कोटे मे बन रहे छह मंदिरों का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। माता भगवती के मंदिर का निर्माण कार्य तेज हो गया है। वहीं राम मंदिर निर्माण के लिए मजदूरों की संख्या भी जल्द बढ़ाई जाएगी