छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर, 2 जवान घायल; AK-47, इंसास सहित 7 ऑटोमोटिव हथियार बरामद

नक्सली मुठभेड़ में घायल सब इंस्पेक्टर को गढ़चिरौली के लिए एयरलिफ्ट किया गया है।

कांकेर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने बुधवार को मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मौके से हथियार और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ करीब 6 घंटे तक चली है।

वहीं मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर सहित 2 जवान घायल हुए हैं। घायल सब इंस्पेक्टर सतीश पाटील महाराष्ट्र की C-60 फोर्स के जवान हैं। उन्हें बाएं कंधे पर गोली लगी है। उन्हें हेलिकॉप्टर से कांकेर के बांदा से गढ़चिरौली भेजा गया। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ कांकेर के पंखाजुर और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जंगल में हुई है।

गढ़चिरौली से महाराष्ट्र पुलिस और C-60 के जवान सुबह करीब 10 बजे सर्चिंग पर निकले थे। इसी बीच झारावंडी थाना क्षेत्र के जंगल में दोपहर करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच नक्सलियों से सामना हो गया।

मुठभेड़ में घायल सब इंस्पेक्टर को जवान बाहर निकाल कर लाए। उनके कंधे में गोली लगी है। - Dainik Bhaskar

मुठभेड़ में घायल सब इंस्पेक्टर को जवान बाहर निकाल कर लाए। उनके कंधे पर गोली लगी है।

12 से 15 नक्सलियों के मौजूद होने की मिली थी सूचना

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र पुलिस को वंडोली गांव में 12 से 15 नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। इस पर डिप्टी एसपी ऑप्स के नेतृत्व में 7 सी-60 दलों को वंडोली गांव में छत्तीसगढ़ बॉर्डर के पास भेजा गया। दोपहर में सर्चिंग के दौरान अचानक से नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

मारे गए नक्सलियों में सिर्फ एक की पहचान हुई

इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। करीब 6 घंटे तक रुक-रुक कर दोनों ओर से फायरिंग जारी रही। मुठभेड़ खत्म होने के बाद जवानों ने इलाके में सर्चिंग की। इसमें 12 नक्सलियों के शव बरामद हो गए हैं। इनमें सिर्फ एक की पहचान दलम प्रभारी डीवीसीएम लक्ष्मण आत्राम उर्फ विशाल आत्राम के रूप में हुई है।

घायल जवानों को नागपुर रेफर किया गया

जवानों ने मौके से 3 एके47, 2 इंसास, 1 कार्बाइन, 1 एसएलआर सहित 7 ऑटोमोटिव हथियार बरामद किए हैं। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि, सी-60 के एक पीएसआई और एक जवान को गोली लगी है। वे खतरे से बाहर हैं। उन्हें निकाल लिया गया है और नागपुर भेजा गया है।

जवान को एंबुलेंस से लाकर हेलिकॉप्टर से उपचार के लिए महाराष्ट्र भेजा गया है। - Dainik Bhaskar

जवान को एंबुलेंस से लाकर हेलिकॉप्टर से उपचार के लिए महाराष्ट्र भेजा गया है।

घायल सब इंस्पेक्टर C-60 फोर्स का जवान है। - Dainik Bhaskar

घायल सब इंस्पेक्टर C-60 फोर्स का जवान है।