इस फिल्म में जमी थी कंगना रणौत और चिराग पासवान की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा था हाल?

BJP Mandi MP Kangana Ranaut And LJP Chief Chirag Paswan were seen together in Film Miley Naa Miley Hum

मुंबई। अभिनेत्री कंगना रणौत ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना दमखम दिखाने के बाद राजनीति की तरफ रुख कर लिया है। भाजपा ने कंगना को हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव में उतारा। चुनाव में जीत हासिल कर कंगना मंडी की सांसद बन गई हैं। ऐसे में अब कंगना का राजनीति से जुड़े लोगों से मिलना जुलना लगा ही रहेगा। हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा सांसद कंगना रणौत से लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने संसद परिसर में मुलाकात की है। दोनों सितारे इससे पहले एक फिल्म में भी साथ काम कर चुके हैं। 

BJP Mandi MP Kangana Ranaut And LJP Chief Chirag Paswan were seen together in Film Miley Naa Miley Hum

कंगना रणौत-चिराग पासवान – फोटो : PTI

कंगना रणौत और चिराग पासवान ने फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ में साथ में स्क्रीन साझा की थी। तनवीर खान के निर्देशन में बनी ये फिल्म 4 नवंबर 2011 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कंगना और चिराग फिल्म में अहम भूमिका में दिखाई दिए थे। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाई पाई थी। दर्शकों को ‘मिले ना मिले हम’ कुछ खास पसंद नहीं आई थी।  

BJP Mandi MP Kangana Ranaut And LJP Chief Chirag Paswan were seen together in Film Miley Naa Miley Hum

कंगना रणौत और चिराग पासवान (मिले ना मिले हम)

‘मिले ना मिले हम’ में चिराग पासवान ने चिराग मेहरा और कंगना रणौत ने अनिष्का श्रीवास्तव की भूमिका निभाई थी। चिराग और कंगना के अलावा इस फिल्म में कबीर बेदी, पूनम ढिल्लों, सागरिका घाटगे, नीरू बाजवा जैसे कई सितारे नजर आए थे। फिल्म भले ही दर्शकों को पसंद नहीं आई थी। मगर इसके गानों ने लोगों के बाच खूब धमाल मचाया था। 

BJP Mandi MP Kangana Ranaut And LJP Chief Chirag Paswan were seen together in Film Miley Naa Miley Hum

कंगना रणौत और चिराग पासवान (मिले ना मिले हम)

इस फिल्म के एक गाने ‘कट्टो गिलहरी’ को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस गाने में श्वेता तिवारी ने आइटम नंबर करती हुई नजर आई थीं। उनके जबर्दस्त डांस ने लोगों के बीच आग लगा दी थी। चिराग पासवान गाने में श्वेता तिवारी के साथ ठुमके लगाते हुए नजर आए थे। इस गाने को दलेर मेहंदी और ममता शर्मा ने अपनी शानदार आवाज दी थी। 

BJP Mandi MP Kangana Ranaut And LJP Chief Chirag Paswan were seen together in Film Miley Naa Miley Hum

कंगना रणौत और चिराग पासवान

‘मिले ना मिले हम’ एक हफ्ते में ही सिनेमाघरों से उतर गई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 77 लाख रुपये का कारोबार किया था। इसके बाद चिराग पासवान ने राजनीति की ओर अपना रुख कर लिया था। वहीं, कंगना ने इंडस्ट्री में अपने पैर जमाए रखे और ‘तनु वेड्स मनु’, ‘तेजस’, ‘क्वीन’ और ‘मणिकर्णिका’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। वहीं, अब कंगना भी राजनीति में एक्टिव हो गई हैं। ऐसे में ‘मिले ना मिले हम’ के बाद दोनों सितारे आज संसद में एक-दूसरे से मिले हैं।