यूपी में नौ सीटों पर 5 हजार से कम अंतर से फंसा मामला, किसके खाते में जाएंगी ये सीटें?

लखनऊ। आज लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ रहे हैं। रुझानों में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में मुकाबला दिलचस्प दिख रहा है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई दिग्गज अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं।ताजा रुझानों में भाजपा और सपा के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है। हालांकि दोपहर सवा एक बजे तक के रुझानों के अनुसार इस वक्त 18 सीटें ऐसी हैं जहां अंतर 10 हजार वोटों से भी कम है। 

आइये जानते हैं कि कम अंतर वाली सीटें कौन सी हैं? इनमें कौन आगे और कौन पीछे चल रहा है? वोटों का अंतर कितना है?

पांच हजार से कम अंतर?
दोपहर सवा एक बजे तक के रुझानों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की नौ सीटें ऐसी हैं जहां पहले और दूसरे नंबर के उम्मीदवारों के बीच वोटों का अंतर पांच हजार से भी कम है। इनमें से सपा के तीन उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं, छह सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार आगे हैं।

पांच हजार से 10 हजार से कम अंतर?
दोपहर सवा एक बजे तक के रुझानों के मुताबिक, कुल 18 सीटें ऐसी हैं जहां अंतर 10 हजार वोटों से भी कम है। इनमें से भाजपा के नौ उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के एक प्रत्याशी 10 हजार वोटों से कम के अंतर से आगे हैं। बाकी आठ सीटों पर सपा के उम्मीदवार आगे हैं। 

सीटआगे (उम्मीदवार)आगे (पार्टी) अंतर
मिर्जापुररमेश चंद्र बिंदसपा50
कानपुररमेश अवस्थीभाजपा1721
सलेमपुररामशंकर राजभरसपा1775
खीरीअजय टेनीभाजपा1796
फैजाबादअवधेश प्रसादसपा2244
उन्नावसाक्षी महराजभाजपा2860
बहराइचआनंद कुमारभाजपा3863
फूलपुरप्रवीण पटेलभाजपा4258
आंवलाधर्मेंद्र कश्यपभाजपा4794
चंदौलीबिरेंद्र सिंहसपा5347
फर्रुखाबादमुकेश राजपूतभाजपा5391
फतेहपुरनरेश उत्तमसपा5525
बांदाकृष्णा देवी पटेलसपा6652
धौरहराआनंद भदौरियासपा6808
अमरोहाकुंवर दानिश अलीकांग्रेस6836
संभलजियाउर रहमानसपा7632
बांसगांवकमलेश पासवानभाजपा7835
फतेहपुर सीकरीराजकुमार चाहरभाजपा8482