मतगणना के रुझान आने शुरू, राहुल गांधी दोनों सीटों पर आगे; शुरुआती रुझान में NDA 168, I.N.D.I.A. 93 सीटों पर आगे

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती शुरू हो गई है और रुझान भी मिलने शुरू हो गए हैं। दोपहर तक तस्वीर साफ हो जाएगी। यह चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक है और अगर एनडीए को जीत मिली तो पंडित नेहरू के बाद पीएम मोदी लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले दूसरे नेता बन जाएंगे।

गांधीनगर से अमित शाह आगे

गांधीनगर से अमित शाह आगे चल रहे हैं। 
आगरा से भाजपा के एसपी सिंह बघेल आगे।
भाजपा नेता मोदी, शिवराज, गडकरी, रूडी आगे चल रहे हैं। 

दिल्ली की सभी सीटों पर भाजपा आगे

दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।
काराकाट से उपेंद्र कुशवाहा पीछे चल रहे हैं।
एनडीए 115, INDIA  गठबंधन 57 सीटों पर आगे चल रहा है। 

राहुल गांधी अपनी दोनों सीटों पर आगे

राहुल गांधी अपनी दोनों सीटों वायनाड और रायबरेली पर आगे चल रहे हैं। 

हरियाणा में भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर और नवीन जिंदल पीछे चल रहे हैं। 

शुरुआती रुझानों में विपक्षी गठबंधन आगे

कन्नौज,घोसी सीट पर विपक्षी गठबंधन आगे चल रहा है। शिमला, सिरसा, वायनाड से भी INDIA गठबंधन आगे चल रहा है। 

राजस्थान की चुरू सीट से कांग्रेस के राहुल कस्वां आगे चल रहे हैं। जोरहाट से कांग्रेस के गौरव गोगोई आगे हैं। 

मंडी सीट से कंगना रनौत पीछे

नागपुर से नितिन गडकरी आगे चल रहे हैं। भाजपा की मंडी सीट से उम्मीदवार कंगना रनौत पीछे चल रही हैं। अभी तक के रुझानों में एनडीए INDIA गठबंधन आगे चल रहा है। एनडीए जहां 16 सीटों पर आगे है, वहीं इंडिया गठबंधन 27 सीटों पर आगे है। 

बारामती सीट से सुप्रिया सुले आगे चल रही हैं। सुप्रिया का मुकाबला अपनी भाभी सुनेत्रा पवार पीछे चल रही हैं। 

गोरखपुर से रवि किशन आगे

मुंबई नॉर्थ सीट से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बढ़त बनाई। मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव भी आगे चल रही हैं। 

गोरखपुर सीट से रवि किशन आगे चल रहे हैं। गाजियाबाद से भाजपा के अतुल गर्ग आगे हैं।