राहुल और अखिलेश की सभा में मची भगदड़, कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसे, कई घायल

Rahulgandhi akhilesh yadav prayagraj rally Phaphamau

प्रयागराज। प्रयागराज में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सभा में हंगामा हुआ है। सभा में भगदड़ मच गई। कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुस गए। कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। 

जानकारी के अनुसार, पड़िला महादेव फाफामऊ में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली में सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हुजुम उमड़ पड़ा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव को देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई।

लोग बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुस गए। तमाम कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए। इसके बाद राहुल और अखिलेश नाराज हो गए। दोनों नेता मंच से चले गए।