सुबह नौ बजे तक पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा मतदान, जानें कहां रहा सबसे कम

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर मतदाता 1717 प्रत्यशियों के लिए मतदान कर रहे हैं। पहले-दूसरे और तीसरे चरण के लिए मतदान हो चुका है। इस चरण में कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही एक पूर्व सीएम भी चुनावी मैदान में हैं। चौथे चरण के लिए सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। 

TMC नेता राम प्रसाद हलदर ने कहा, “सुबह 6 बजे से ये(भाजपा) लोग सेंट्रल फोर्स के साथ आकर मतदान को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। हमने इसका विरोध किया, मतदाताओं ने भी विरोध किया… वे बाहर से पोलिंग एजेंट लाने की कोशिश कर रहे हैं… इलाके के लोग यहां उनका विरोध कर रहे हैं।”

सुबह 9 बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी मतदान?

राज्य9 बजे तक मतदान %
आंध्र प्रदेश9.05
बिहार10.18
जम्मू कश्मीर5.07
झारखंड11.78
मध्य प्रदेश14.97
महाराष्ट्र6.45
ओडिशा9.23
तेलंगाना9.51
उत्तर प्रदेश11.67
पश्चिम बंगाल15.24

जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मतदान करने के बाद कहा, “हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को इन्होंने बंद कर रखा है। मैं गृहमंत्री और प्रधानमंत्री से पूछना चाहता हूं कि हमारे कार्यकर्ताओं को क्यों बंद कर रखा है? क्या उनको डर है कि वे हार जाएंगे? वे जरूर हारेंगे।”

दुर्गापुर, पश्चिम बर्धमान: दुर्गापुर में मतदान के दौरान भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।

TMC नेता राम प्रसाद हलदर ने कहा, “सुबह 6 बजे से ये(भाजपा) लोग सेंट्रल फोर्स के साथ आकर मतदान को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। हमने इसका विरोध किया, मतदाताओं ने भी विरोध किया… वे बाहर से पोलिंग एजेंट लाने की कोशिश कर रहे हैं… इलाके के लोग यहां उनका विरोध कर रहे हैं।”

फिल्म निर्देशक एस. एस. राजामौली ने मतदान किया। उन्होने कहा, “देश को दिखाओ कि आप जिम्मेदार हैं और हमें परवाह है। कृपया बाहर आएं और वोट करें।”