प्रियंका गांधी आज कोरबा लोकसभा क्षेत्र के चिरमिरी में करेंगी जनसभा; यहां ज्योत्सना-सरोज में कांटे की टक्कर

कोरबा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार (2 मई) को छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच रही हैं। इस दौरान वे कोरबा लोकसभा के चिरमिरी में जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका का यह दूसरा दौरा है, इससे पहले दूसरे चरण के प्रचार के लिए उन्होंने राजनांदगांव और कांकेर में चुनाव प्रचार किया था।

प्रियंका गांधी सुबह 11:45 पर बिलासपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी, वहां से सीधे कोरबा के लिए रवाना होंगी। दोपहर 12.30 से 1.30 चिरमिरी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। 1.35 पर कोरबा से बिलासपुर के लिए प्रियंका गांधी रवाना होंगी। दोपहर 2 बजे प्रियंका बिलासपुर से मध्यप्रदेश दौरे चली जाएंगी।

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से केवल 2 बस्तर और कोरबा ही कांग्रेस के पास है, बाकी 9 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। बीजेपी से इस बार पार्टी की कद्दावर नेत्री सरोज पांडेय को मैदान में है। वहीं कांग्रेस ने फिर से सांसद ज्योत्सना महंत पर ही भरोसा जताया है। ऐसे में यह सीट बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

कोरबा लोकसभा सीट का चुनाव नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के प्रतिष्ठा का चुनाव माना जा रहा है। ज्योत्सना महंत उनकी पत्नी हैं। विधानसभा परिणाम को देखते हुए राजनीतिक जानकार इस सीट पर काटें की टक्कर का बता रहे हैं।