गोल्डी बराड़ ने ली टिल्लू ताजपुरिया की हत्या की जिम्मेदारी, फेसबुक पर पोस्ट किया कबूलनामा

Goldie Brar responsibility for Tillu Tajpuria murder

नई दिल्ली। दिल्ली की तिहाड़ जेल में हुए गैंगवार में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया (33) की हत्या हुई है। जबकि एक घायल है। टिल्लू की हत्या से दिल्ली पुलिस में हड़कंप मचा है। बताया जा रहा है कि जेल में गैंगस्टर टिल्लू पर जानलेवा हमला हुआ। तिहाड़ जेल प्रशासन गैंगस्टर टिल्लू को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में लेकर पहुंचा। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। टिल्लू की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली है। 

गैंगस्टर गोल्डी ने फेसबुक पर पोस्ट करके कबूल किया है कि उसने ही टिल्लू की हत्या कराई है। गैंगस्टर गोल्डी ने लिखा कि आज जो दिल्ली की तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया का मर्डर हुआ है। वो हमारे भाई ने योगेश टुंडा और दीपक तीतर ने किया है। गोगी मान भाई के नुकसान में टिल्लू  ने जिम्मेदारी ली थी और ये शुरू से ही हमारे भाइयों  का दुश्मन था।  

आज गोगी मान ग्रुप वाले भाइयों का सिर ऊंचा कर दिया, बड़े भाई गोगी का बदला लेकर। उसने आगे लिखा कि और भी जो जिंदा रह गए हैं, उनका नंबर भी जल्द आएगा। जिस किसी का भी हाथ है, हमारे किसी भाई के नुकसान में उसे जल्द मौत के घाट उतारा जाएगा। 

गैंगवार में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या 
आपको बता दें कि दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगवार हुआ है। गैंगवार में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया (33) की हत्या हुई है। टिल्लू की हत्या से दिल्ली पुलिस में हड़कंप मचा है। टिल्लू ताजपुरिया उर्फ सुनील मान पर अपने विरोधी गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या समेत अन्य कई आपराधिक वारदातों को अंजाम देने का आरोप था। टिल्लू ताजपुरिया पहले दिल्ली की मंडोली जेल में बंद था, हालांकि जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद उसे तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। जेल के अंदर से ही टिल्लू ताजपुरिया जरायम की दुनिया का काम संभालता था।

विरोधी गैंग के चार सदस्यों ने किया हमला
तिहाड़ जेल की हाई रिस्क वार्ड में ग्राउंड फ्लोर पर टिल्लू ताजपुरिया बंद था। टिल्लू पर सुबह करीब सवा छह बजे जेल में ही बंद चार बदमाशों दीपक उर्फ तीतर, योगेश उर्फ टुंडा, राजेंद्र और रियाज खान ने सुए से हमला किया था। बताया जाता है कि हमलावर चारों ने लोहे की रॉड से सुआ बना रखा था। जेल प्रशासन घायल अवस्था में टिल्लू को अस्पताल ले गया था। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।