छत्तीसगढ़ः साल 2022 की आखिरी कैबिनेट मीटिंग ले रहे सीएम बघेल, शीतकालीन सत्र की तैयारियों पर चर्चा

बैठक ले रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, शीतकालीन सत्र की तैयारियों पर चर्चा|रायपुर,Raipur - Dainik Bhaskar

रायपुर। शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई है। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित ये कैबिनेट बैठक साल 2022 की आखिरी कैबिनेट बैठक है। इस बैठक में प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, विभागीय सचिव शामिल हुए। 

 - Dainik Bhaskar

बैठक में आरक्षण संशोधन विधेयक पर भी बात की गई। मुख्यमंत्री ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों पर बात की। प्रदेश में चलाई जा रही कई योजनाओं पर भी समीक्षात्मक बातचीत बैठक में हुई। बैठक में धान खरीदी, उठाव और कस्टम मिलिंग की समीक्षा हुई। शीत कालीन सत्र को लेकए प्रश्न, उनके जवाबों की तैयारी भी मंत्रियों से अफसरों से बात की। 

 - Dainik Bhaskar

अगल-बगल बैठक सिंहदेव-साहू 
बैठक में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी पहुंचे और प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी पहुंचे। दोनों ही अगल-बगल की सीट पर बैठे। CMO सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच ज्यादा बातें नहीं हुईं। दरअसल एक दिन पहले सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा में कह दिया था कि उनका चुनाव लड़ने का मन नहीं है, इसपर ताम्रध्वज ने कहा था कोई न लड़ना चाहे तो उसकी जगह 10 लोग खड़े रहते हैं चुनाव लड़ने और फिल द ब्लैंक्स करने।